Get App

Bank Holidays on Chhath Puja: छठ पर्व पर लगातार 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, छुट्टियों की लिस्ट कर लें चेक

Chhath Bank Holidays: बैंक ग्राहक यह याद रखें कि बैंकों की कुछ छुट्टियां 'राष्ट्रीय छुट्टी' श्रेणी के तहत हैं और कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित रहते हैं। क्षेत्र विशेष से संबंधित छुट्टी पर केवल राज्य या क्षेत्र विशेष के बैंक बंद रहते हैं। छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन या इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI सर्विस चालू रहती है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 03, 2024 पर 5:27 PM
Bank Holidays on Chhath Puja: छठ पर्व पर लगातार 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, छुट्टियों की लिस्ट कर लें चेक
9 नवंबर को महीने के दूसरे शनिवार और 10 नवंबर को रविवार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।

Bank Holidays on Chhath: आज 3 नवंबर को भाई दूज है और इसके खत्म होने के साथ ही 5 दिनों का दिवाली उत्सव खत्म हो जाएगा। अब छठ का त्योहार आ रहा है। वैसे तो छठ देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में इस पर्व का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जाता है। इसे मनाया भी बेहद हर्षोल्लास के साथ जाता है। छठ पर्व के तहत इस साल 5 नवंबर को नहाय खाय, 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 8 नवंबर को ऊषा अर्घ्य होगा। इस मौके पर कई जगह अन्य संस्थानों के साथ-साथ बैंकों की भी छुट्टी रहती है।

बता दें कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने छठ पूजा के मौके पर राजधानी में 7 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। ऐसे में दिल्ली में भी 7 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा छठ पर इन जगहों पर भी बैंकों की छुट्टी रहेगी...

  • 7 नवंबर: छठ (शाम का अर्घ्य)- पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में बैंक बंद
  • 8 नवंबर: छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला महोत्सव- बिहार, झारखंड, मेघालय में बैंक बंद
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें