Get App

Credit Score: गारंटर बनने से गिर सकता है आपका क्रेडिट स्कोर, जानिए क्यों है यह बड़ा रिस्क

Credit Score: गारंटर बनना सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। अगर उधार लेने वाला EMI चुकाने में चूक करता है तो इसका सीधा असर आपके CIBIL क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है और भविष्य में आपकी लोन लेने की क्षमता कम हो सकती है

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 3:40 PM
Credit Score: गारंटर बनने से गिर सकता है आपका क्रेडिट स्कोर, जानिए क्यों है यह बड़ा रिस्क

किसी दोस्त या रिश्तेदार की मदद करने के लिए लोन का गारंटर बनना अक्सर भावनात्मक फैसला होता है। लेकिन यह कदम आपकी वित्तीय सेहत पर गहरा असर डाल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गारंटर बनना सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। जैसे ही आप गारंटर बनते हैं, वह लोन आपके CIBIL क्रेडिट स्कोर प्रोफाइल से जुड़ जाता है।

अगर उधार लेने वाला समय पर EMI चुकाने में चूक करता है, तो इसका सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। स्कोर गिरने का मतलब है कि भविष्य में जब आप खुद होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेने जाएंगे, तो आपकी क्षमता और योग्यता कम हो सकती है। बैंक और वित्तीय संस्थान आपके स्कोर को देखकर ही तय करते हैं कि आपको लोन देना है या नहीं।

गारंटर बनने के जोखिम

- क्रेडिट स्कोर पर असर: EMI डिफॉल्ट होने पर आपका स्कोर भी गिरता है।

- लोन क्षमता घटती है: भविष्य में लोन लेने की संभावना कम हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें