Get App

ये हैं शानदार रिटर्न वाली ELSS, मंथली सिप से निवेश करने पर मिलेगा दमदार रिटर्न

म्यूचुअल फंड की टैक्स सेविंग्स स्कीम में निवेश पर टैक्स-छूट के साथ बढ़िया रिटर्न मिलता है। यह रिटर्न दूसरे किसी टैक्स-सेविंग्स स्कीम के मुकाबले काफी ज्यादा है। लंबी अवधि में सिप से ELSS में निवेश करने पर लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2024 पर 5:56 PM
ये हैं शानदार रिटर्न वाली ELSS, मंथली सिप से निवेश करने पर मिलेगा दमदार रिटर्न
ICICI Pru ELSS Tax Saver Fund का 10 साल में एवरेज रोलिंग रिटर्न (CAGR) 14.4 फीसदी है।

म्यचुअल फंड की टैक्स सेविंग्स स्कीम रिटर्न के लिहाज से दूसरे टैक्स सेविंग्स स्कीमों से बहुत आगे है। इन्हें इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) भी कहा जाता है। कई निवेशक का ईएलएसएस का इस्तेमाल रिटायरमेंट प्लानिंग या फाइनेंशियल गोल को पूरा करने के लिए भी कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सिप से हर महीने निवेश करने पर लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार हो जाता है। साथ ही एक वित्त वर्ष में किए गए कुल निवेश पर टैक्स-छूट भी मिल जाती है। हम आपको शानदार रिटर्न वाली 5 ईएलएसएस स्कीम के बारे में बता रहे हैं।

ICICI Pru ELSS Tax Saver Fund

यह आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड की टैक्स सेविंग्स स्कीम है। इस स्कीम ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 10 साल में इसका एवरेज रोलिंग रिटर्न (CAGR) 14.4 फीसदी है। यह टैक्स-छूट वाले किसी दूसरे इनवेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट रिटर्न से काफी ज्यादा है। इसका स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 12,586 करोड़ रुपये है। इस स्कीम में एकमुश्त निवेश भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Mutual Fund की इस स्कीम ने हर महीने 10,000 की सिप को 25 साल में 3.5 करोड़ रुपये बना दिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें