GEPL CAPITAL, Vidnyan Sawan

GEPL CAPITAL, Vidnyan Sawan
मंथली चार्ट पर निफ्टी अक्टूबर 2021 के बाद कल पहली बार पिछले महीने के हाई के ऊपर बंद हुआ था जो लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा संकेत है। वीकली टाइम फ्रेम पर निफ्टी पिछले 6 हफ्तों से हायर हाईज, हायर बॉटम बना रहा है जो शॉर्ट टर्म से मीडियम टर्म के लिए बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है। वहीं डेली टाइम फ्रेम पर पिछले कुछ कारोबारी दिनों से निफ्टी ने डोजी कैंडल बनाया है। वहीं पिछले कारोबारी दिन निफ्टी ने एक आउटसाइड डे कैंडल पैटर्न बनाया है।
इससे इस बात का संकेत मिलता है कि ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली है । इसके अलावा डेली टाइम फ्रेम पर स्थित RSI ओवरबॉट लेवल पर कमजोरी के संकेत दे रहा है। यह इस बात की और इशारा है कि बाजार लगातार कई दिनों की तेजी के बाद अब थोड़ा थक गया है। आगे अब निफ्टी के लिए 17,500 पर पहला रजिस्टेंस है जबकि इसके बाद 17,800 पर दूसरा बड़ा रजिस्टेंस है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 17,000 पर पहला सपोर्ट है उसके बाद 16,650 पर दूसरा सबसे बड़ा सपोर्ट है।
शॉर्ट टर्म चार्ट पैटर्न से संकेत मिलता है कि अब इंडेक्स से थोड़ा करेक्शन आ सकता है। ऐसे में हमारी सलाह होगी कि सपोर्ट लेवल के आसपास क्लोजिंग बेसिस पर 17000 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।
आज के 3 Buy कॉल जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Cipla: Buy | LTP: Rs 1,044.50 | इस स्टॉक में 977 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,250 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 20 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।
Tata Elxsi: Buy | LTP: Rs 8,956.70 | इस स्टॉक में 8,030 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 10,500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 17 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।
Alkyl Amines Chemicals: Buy | LTP: Rs 3,119.25 | इस स्टॉक में 2,931 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,850 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। 2-3 हफ्ते में यह स्टॉक 23 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।