Get App

महिला कर्मचारियों को ऑफिस के पास किराये पर मिलेगा घर, बिहार सरकार लाई नई योजना

Bihar Government: बिहार सरकार महिलाओं के लिए नई योजना लेकर आने वाली है। वर्किंग महिलाओं को उनके ऑफिस के पास किराये पर घर दिया जाएगा। बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम उठाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2025 पर 3:29 PM
महिला कर्मचारियों को ऑफिस के पास किराये पर मिलेगा घर, बिहार सरकार लाई नई योजना
Bihar Government: बिहार सरकार महिलाओं के लिए नई योजना लेकर आने वाली है।

Bihar Government: बिहार सरकार महिलाओं के लिए नई योजना लेकर आने वाली है। वर्किंग महिलाओं को उनके ऑफिस के पास किराये पर घर दिया जाएगा। बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में एक नई योजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत राज्य की महिला कर्मियों को उनके ऑफिस के पास घर की सुविधा दी जाएगी।

कौन-कौन होगा योजना का लाभार्थी?

इस योजना का लाभ महिला शिक्षकों, महिला पुलिसकर्मियों, पंचायत से लेकर सचिवालय तक में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों को मिलेगा। यानी कोई भी महिला जो सरकारी विभाग में कार्यरत है और उसे प्रतिदिन दफ्तर आने-जाने में दूरी की वजह से परेशानी होती है, उसके लिए यह योजना वरदान साबित हो सकती है।

कैसे मिलेगा आवास?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें