बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विधायकों और MLC के मजे कर दिए। नीतीश कुमार ने राज्य मंत्रियों और उपमंत्रियों के वेतन और भत्तों में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। इस निर्णय के बाद, मंत्री अब पहले से ज्यादा आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। वेतन और भत्तों में संशोधन के तहत दोनों में ही भारी बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में हुई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस बढ़ोतरी के बाद, मंत्रीगण अपने कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से करने में सक्षम होंगे।
