Get App

BSNL का सबसे तगड़ा सस्ता प्लान, सिर्फ 166 रुपये में 12 महीने कर सकेंगे फ्री कॉल, मोबाइल डेटा और SMS भी मुफ्त

BSNL Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने किफायती प्लान्स के लिए जाना जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) का 1,999 रुपये का सालाना प्लान 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर इसके हर महीने मिलने वाले फायदों को देखें तो ये 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान की तुलना में काफी सस्ता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 11:23 AM
BSNL का सबसे तगड़ा सस्ता प्लान, सिर्फ 166 रुपये में 12 महीने कर सकेंगे फ्री कॉल, मोबाइल डेटा और SMS भी मुफ्त
BSNL 1999 annual Prepaid Plan की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है।

BSNL Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने किफायती प्लान्स के लिए जाना जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) का 1,999 रुपये का सालाना प्लान 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर इसके हर महीने मिलने वाले फायदों को देखें तो ये 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान की तुलना में काफी सस्ता है। सिर्फ 166 रुपये के मंथली खर्च में 3GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल मिलती है।

BSNL का 1,999 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 1,999 annual Plan)

BSNL 1999 annual Prepaid Plan की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है। यानी, आपका प्लान पूरे 12 महीने चलेगा और सिम पूरे साल एक्टिव रहेगा। अगर इस प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत होत है। इसमें आपको पूरे साल 1095GB डेटा मिलेगा। ये प्लान्स BSNL के सबसे बेस्ट प्लान की गिनती में शामिल है। ये अपने ग्राहकों की वजह से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्लान है। इसके अलावा आपको रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। रोजाना की डेटा की 3GB लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps पर आ जाएगी। ये जानकारी आपको BSNL की साइट पर भी मिल जाएगी।

1,999 रुपये के प्लान का मंथली खर्च आएगा सिर्फ 166 रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें