Get App

केनरा बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका! FD पर घटाया इंटरेस्ट, ये है लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

Canera Bank Fixed Deposit Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। केनरा बैंक की नई दरें 7 अगस्त 2025 से लागू हो गई हैं। ये नई दरें आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन दोनों पर लागू होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2025 पर 7:55 PM
केनरा बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका! FD पर घटाया इंटरेस्ट, ये है लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट
Canera Bank FD Rates: पब्लिक सेक्टर बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

Canera Bank Fixed Deposit Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। केनरा बैंक की नई दरें 7 अगस्त 2025 से लागू हो गई हैं। ये नई दरें आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन दोनों पर लागू होंगी।

FD पर नई ब्याज दरें

3 करोड़ रुपये से कम की कॉलेबल FD (Callable FD) पर आम ग्राहकों को अब 3.25% से 6.50% तक ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा 6.50% ब्याज 444 दिन की FD पर मिलेगा। कॉलेबल FD में समय से पहले पैसे निकालने की सुविधा होती है, लेकिन मार्च 2019 से लागू नियम के अनुसार, जल्दी तोड़ने या आंशिक पैसा निकालने पर 1% पेनाल्टी देनी होगी। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 3.25% से 7% के बीच होगी। 444 दिन की FD पर उन्हें सबसे ज्यादा 7% ब्याज मिलेगा।

सेविंग अकाउंट की दरें

बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें भी घटा दी हैं। अब बैलेंस के आधार पर 2.55% से 4% तक ब्याज मिलेगा, जबकि पहले यह 2.70% से 4% था।

दरें क्यों बदलीं?

ये बदलाव RBI की अगस्त 6 2025 की पॉलिसी समीक्षा के एक दिन बाद आया है, जिसमें रेपो रेट 5.55% पर स्थिर रखा गया। इस साल RBI कुल 100 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट घटा चुका है, जिसके चलते कई बैंकों ने जमा दरों में कटौती की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें