Delhi Chhath Puja Holiday: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने घोषणा की है कि सात नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सात नवंबर को सरकारी छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया था। छह पर्व बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से मनाया जाता है। इसके अलावा अन्य राज्यों में रहने वाले इन क्षेत्रों के लोग भी इसे विशेष धूमधाम से मनाते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में भक्त इस दिन उपवास करते हैं और नदियों के किनारे प्रार्थना करते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य, समृद्धि और अपने परिवारों की भलाई के लिए आशीर्वाद मांगते हैं।