Get App

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों को खरीदें, सोने की तरह मिलेगा फल, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Akshaya Tritiya 2024 Shopping: अक्षय तृतीया के दिन बहुत से लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम कुछ ऐसे सामान की लिस्ट दे रहे हैं, जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2024 पर 2:18 PM
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों को खरीदें, सोने की तरह मिलेगा फल, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन जौ, मिट्टी का मटका, पीतल या तांबे के बर्तन भी खरीद सकते हैं।

इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इस दिन को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन को बिल्कुल दीपावली और धनतेरस की तरह ही शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया शुभता का प्रतीक है। यही वजह है कि इस दिन लोग धन की देवी मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करते हैं। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो इन चीजों की खरीददारी भी कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया का दिन सालभर की शुभ तिथियों में से एक होती है। ऐसे में इस दिन कोई भी शुभ और मांगलिक काम किया जा सकता है। अक्षय तृतीया का दिन गृह प्रवेश के लिए अति उत्तम माना जाता है। वहीं अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विधान है। कहते हैं कि सोना खरीदने से पूरे साल घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन कुछ अन्य सामान भी खरीद सकते हैं।

अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों की करें खरीदारी

अक्षय तृतीया के दिन जौ खरीदना शुभ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें