Himachal Pradesh Rains: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने राज्य में सेब के बागानों को काफी प्रभावित किया है। मौसम की मार सेब के किसानों पर पड़ी है। मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली के थोक बाजारों में सेब की आपूर्ति प्रभावित हुई है। आसमानी आफत ने राज्य में परिवहन को बाधित कर दिया है। एक दुकानदार ने मनींकंट्रोल को बताया कि टमाटर के बाद सेब की कीमतों में बढ़ोतरी होने की आशंका है।
