Bank Holiday in May Month 2022: दो दिन बाद मई शुरू हो जाएगा। मई के महीने में त्योहारों और छुट्टियों के कारण 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मई में ईदुल फितर, बुद्ध पूर्णिमा, गुरु रवींद्रनाथ जयंती के कारण ज्यादा अवकाश हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है जिसमें हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की जानकारी होती है। इस कैलेंडर में उन बैंकों के बारे में बताया गया है जिनमें बैंक ब्रांच राज्यों में विशेष तिथियों पर बंद रहेंगे। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट..
