Bhagyashree Scheme: देश की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई सरकारी योजनाएं (Sarkari Yojana) चलाई जा रही है। इन योजनाओं के जरिए देश की बेटियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का खास तौर से ध्यान दिया जाता है। इन सभी योजनाओं में अलग-अलग फायदे मिलते हैँ। जिसके तहत बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी (Marriage) तक शामिल है। इसमें अभिभावकों को भी ज्यादा आर्थिक तंगी (Financial Problem) का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे ही कर्नाटक में बेटियों के लिए भाग्यश्री स्कीम (Bhagyashree Scheme) की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत बेटियों को आर्थिक सहायात मुहैया कराई जाती है। साथ ही बीमा कवर भी मिलता है।
