Get App

Business Idea: इसे कहते हैं पैसों का पेड़! लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा, ऐसे करें शुरू

Business Idea Safeda Farming: सफेदा यानी यूकेलिप्टस के पेड़ को कहीं भी उगाया जा सकता है। इसके लिए कोई खास जलवायु की जरूरत नहीं होती है। यूकेलिप्टस के एक पेड़ से 400 किलो लकड़ी मिलती है। जिसका इस्तेमाल हार्ड बोर्ड, लुगदी, फर्नीचर और पेटियां आदि बनाने में किया जाता है। यह लकड़ी 6-7 रुपये किलो के भाव में बिकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2024 पर 11:06 PM
Business Idea: इसे कहते हैं पैसों का पेड़!  लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा, ऐसे करें शुरू
Business Idea: एक हेक्टेयर में सफेदा की खेती से लाखों रुपये की कमाई हो सकती है।

आम तौर पर सड़कों के किनारे आपने लंबे-लंबे हरे भरे पेड़ देखें होंगे। ज्यादातर ये पेड़ सफेदा के हैं। लोग इन बेकार समझते हैं, लेकिन ये पेड़ बड़े काम के हैं। इनकी खेती से लाखों-करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन पौधों को उगाने में ज्यादा मेहनत नहीं पड़ती है। साथ ही इसकी खेती के लिए खर्च भी मामूली ही होता है। इसके लिए कोई खास जलवायु की जरूरत नहीं पड़ती है। इन्हें कहीं भी उगाया जा सकता है। ये पेड़ सीधा ही ऊपर ही ओर बढ़ते हैं। ऐसे में इन्हें लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती है।

पेड़-पौधे और खेती-किसानी से जुड़े काम में सबसे बड़ी चुनौती खाद-पानी और फसलों की देखभाल को लेकर होती है। लेकिन, सफेदा के पेड़ के साथ ऐसा नहीं है, क्योंकि इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके पौधे को उगाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके अलावा, इस पेड़ को किसी जलवायु में किसी भी जगह उगाया जा सकता है।

देश के कई राज्यों में होती है सफेदा की खेती

बता दें कि यह ऑस्ट्रेलियाई मूल का पेड़ है, लेकिन भारत में भी इसकी खेती बड़े स्तर पर की जाती है। इसके अन्य नामों के बारे में बात करें तो इसे गम, सफेदा, आदि के नाम से भी जाना जाता है। इन पेड़ों का इस्तेमाल हार्ड बोर्ड, लुगदी, फर्जीचर, पेटियां आदि को बनाने के लिए किया जाता है। भारत में मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, पंजाब जैसे कई राज्यों में इसकी खेती की जाती है। आमतौर पर एक पेड़ की ऊंचाई 40 से 80 मीटर तक हो सकती है। जब भी इन पेड़ों को लगाएं तो एक-दूसरे के बीच डेढ़ मीटर की दूरी रखें। जानकारों का मानना है कि एक हेक्टेयर में सफेदा के 3000 पौधे लगाए जा सकते हैं। इनकी नर्सरी 7-8 रुपये में आसानी से मिल जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें