Get App

फर्टिलाइजर सब्सिडी में बढ़ोतरी को मिली कैबिनेट से मंजूरी, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 60,000 करोड़ रुपये का बोझ

IFFCO ने DAP की कीमत 1,200 रुपये में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसकी कीमत 1,350 रुपये प्रति 50 किलोग्राम कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2022 पर 6:09 PM
फर्टिलाइजर सब्सिडी में बढ़ोतरी को मिली कैबिनेट से मंजूरी, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 60,000 करोड़ रुपये का बोझ
फर्टिलाइजर्स कंपनियों ने बढ़ती लागत का एक हिस्सा किसानों पर डालने के कारण सरकार ने इस पर सब्सिडी बढ़ाने का फैसला किया

कैबिनेट ने आज यानी बुधवार 27 अप्रैल को एनपीके फर्टिलाइजर्स (NPK fertilisers) के लिए सब्सिडी में लगभग पचास प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। सूत्रों के मुताबिक वैश्विक कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार ने सब्सिडी में इजाफा किया गया है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने सब्सिडी को 1,650 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति बोरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस मंजूरी से सरकारी खजाने पर लगभग 60,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सब्सिडी की नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

यह फैसला ऐसे समय आया जब फर्टिलाइजर्स कंपनियों ने बढ़ती लागत का एक हिस्सा किसानों पर डालना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्टिलाइजर सेक्टर की दिग्गज कंपनी इफको (IFFCO) ने डीएपी (DAP) की कीमत 1,200 रुपये से बढ़ाकर 1,350 रुपये प्रति 50 किलोग्राम (12.5 प्रतिशत की वृद्धि) की है। इसके साथ ही एनपीकेएस (NPKS) के भाव को 1,290 रुपये से बढ़ाकर 1,400 रुपये प्रति 50 किलो बैग (8.5 प्रतिशत ज्यादा) कर दिया गया है।

एनपीके उर्वरक के अन्य ग्रेड - एनपीके -1 और 2 - के लिए कीमत 20 रुपये बढ़कर 1,470 रुपये प्रति बैग हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें