Get App

EPS 95 पेंशनर्स को मिली राहत, अब बैंक खाते में इस दिन आ जाएगी पेंशन

Employees Pension Scheme Latest News: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2022 पर 10:33 AM
EPS 95 पेंशनर्स को मिली राहत, अब बैंक खाते में इस दिन आ जाएगी पेंशन
EPS 95 पेंशनर्स को मिली राहत, अब बैंक खाते में इस दिन आ जाएगी पेंशन

Employees Pension Scheme Latest News: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब पेंशन महीने के पहले कामकाजी दिन के बजाय महीने के अंतिम कामकाजी दिन पर या उससे पहले उनके बैंक खाते में जमा हो जाएगी। पेंशन बांटने वाले बैंकों के साथ मौजूदा बैंक समझौते में कहा गया है कि पेंशन उस महीने के पहले कामकाजी दिन पर जमा की जाएगी। किसी भी मामले में महीने के 5 वें दिन के बाद नहीं होगी। हालांकि, पेंशनर्स के यह शिकायत कर रहे थे कि पेंशनभोगियों को पेंशन का भुगतान नियत तारीख पर खाते में जमा नहीं किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप ईपीएस पेंशनभोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

पेंशन डिवीजन द्वारा मामले की समीक्षा की गई है और आरबीआई के निर्देशों के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है कि सभी फील्ड कार्यालय बैंकों को मंथली जानकारी इस तरह से भेज सकते हैं कि पेंशन पेंशनभोगियों के खाते में अंतिम कार्य दिवस पर या उससे पहले जमा हो जाए। महीना (मार्च के महीने को छोड़कर जो 1 अप्रैल को या उसके बाद जमा होता रहेगा)।

महीना खत्म होने से पहले मिलेगी पेंशन

ईपीएफओ नेपेंशनभोगियों की इस समस्या का ध्यान देते हुए एक सर्कुलर जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ऐसे उपाय किये गए हैं जिसके जरिये पेंशनर्स को मार्च महीने को छोड़कर बाकी सभी महीनों ने महीना खत्म होने के बाद ही पेंशन मिल जाएगी। अब उन्हें पेंशन मिलने का लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें