Get App

Onion Export Ban: 31 मार्च के बाद भी नहीं हो सकेगा प्याज का निर्यात, सरकार ने रोक अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई

Onion Export Ban: इस बारे में आदेश डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने जारी किया है। DGFT वाणिज्य मंत्रालय के तहत आता है और आयात-निर्यात से जुड़े मुद्दों को देखता है। मार्च महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि सरकार इस साल अपने बफर स्टॉक के लिए 5 लाख टन प्याज खरीदने की योजना बना रही है। इसका इस्तेमाल प्याज की कीमत बढ़ने पर उसे काबू में करने के लिए किया जा सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 23, 2024 पर 3:07 PM
Onion Export Ban: 31 मार्च के बाद भी नहीं हो सकेगा प्याज का निर्यात, सरकार ने रोक अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई
सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि अगले आदेश तक प्याज के निर्यात पर रोक जारी रहेगी।

Onion Export Ban: भारत सरकार ने आम चुनावों से पहले प्याज के निर्यात पर रोक को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने प्याज निर्यात पर दिसंबर 2023 में प्रतिबंध लगाया था, जो 31 मार्च को खत्म होने वाला था। व्यापारियों का अनुमान था कि इसे हटा लिया जाएगा क्योंकि निर्यात प्रतिबंध लागू होने के बाद से स्थानीय बाजारों में प्याज की कीमतें लगभग आधी रह गई हैं और इस सीजन की फसल की आपूर्ति शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र के कुछ थोक बाजारों में प्याज की कीमतें (Onion Price) दिसंबर में 4500 रुपये प्रति 100 किलोग्राम थीं, जो गिरकर अब 1200 रुपये प्रति 100 किलोग्राम पर आ गई हैं। लेकिन सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि अगले आदेश तक प्याज के निर्यात पर रोक जारी रहेगी। इस बारे में आदेश डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने जारी किया है। DGFT वाणिज्य मंत्रालय के तहत आता है और आयात-निर्यात से जुड़े मुद्दों को देखता है।

प्रतिबंध से इन देशों में बढ़ गई प्याज कीमत

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश, मलेशिया, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश प्याज आपूर्ति के मामले में घरेलू उत्पादन में कमी की भरपाई करने के लिए भारत से आयात पर निर्भर हैं। इनमें से कई देश भारत के प्याज निर्यात पर प्रतिबंध के बाद से प्याज की ऊंची कीमतों से जूझ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें