भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां एक बड़ा वर्ग खेती-किसानी पर निर्भर है। भारतीय किसानों को हमेशा नई टेक्नोलॉजी और समाधानों की तलाश रहती है। ताकि खेती को अधिक उत्पादक और लाभदायक बनाया जा सके। इसी दिशा में,सरकार ने किसान डिजिटल आईडी कार्ड की पहल की है। इससे भारतीय कृषि में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। इस बीच केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (MoA&FW) ने राज्यों को जल्द ही किसानों के लिए डिजिटल आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसे किसान पहचान पत्र नाम दिया गया है। केंद्र सरकार की यह अनूठी पहल है। यह किसानों के आधार कार्ड खेती के रिकॉर्ड से जुड़ा होगा।
