Lek Ladki Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने नवरात्रि के मौके पर गरीब के घर पैदा होने वाली बेटियों को 1,01,000 रुपये देने की कल्याणकारी योजना का ऐलान किया है। इस योजना का नाम 'लेक लाडकी' यानी 'प्यारी बेटी' योजना है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य सरकार की 'माझी कन्या भाग्यश्री' योजना को भी इसी योजना में शामिल कर लिया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मार्च में पास किए गए बजट में सरकार ने इसकी घोषणा की थी। जिसका प्रस्ताव मंत्रिमंडल के पास पेश किया गया।
