Get App

Mother Dairy: मदर डेयरी ने इस साल चौथी बार दूध के दाम में किया इजाफा, जानें अब कितने का मिलेगा फुल क्रीम मिल्क

Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने आज फुल क्रीम दूध (Full-Cream Milk) के दाम में इजाफा करने का ऐलान किया है। अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, कंपनी ने टोकन दूध के दाम भी दो रुपये बढ़ा दिए हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Nov 20, 2022 पर 6:58 PM
Mother Dairy: मदर डेयरी ने इस साल चौथी बार दूध के दाम में किया इजाफा, जानें अब कितने का मिलेगा फुल क्रीम मिल्क
Mother Dairy Milk Price Hike: कंपनी ने फुल क्रीम दूध का दाम एक रुपये प्रति लीटर और टोकन वाले दूध का दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है

Mother Dairy Milk Price Hike: दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। प्रमुख दूध उत्पादक कंपनी ने दिल्ली-NCR में फुल क्रीम दूध (Mother Dairy Full-Cream Milk) का दाम एक रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है। वहीं, टोकन वाले दूध (Mother Dairy Token Milk) के दाम में भी 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। बयान के मुताबिक, नई दरें आज सोमवार यानी 21 नवंबर से लागू हो जाएंगी।

मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, कंपनी ने टोकन दूध के दाम भी बढ़ा दिए हैं। कंपनी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, नई कीमत लागू होने के बाद एक लीटर टोकन दूध की कीमत 48 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है। हालांकि, आधा किलो फुल क्रीम दूध के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। मदर डेयरी ने कहा है कि लागत बढ़ने के चलते उसने यह वृद्धि की है।

एक साल में चौथी बार बढ़ोतरी

दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करने वाली मदर डेयरी ने इस साल दूध की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी की है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध के दाम एक रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिए हैं। हालांकि, आधा लीटर के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें