OnePlus Diwali Festive Sale: चीन की दिग्गज तकनीकी कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने फेस्टिव सेल 22 सितंबर 2022 से शुरू कर दिया है। स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी वनप्लस अपने लेटेस्ट OnePlus 10T मॉडल समेत अन्य प्रोडक्ट्स पर भी बेहतरीन ऑफर की पेशकश कर रही है। खास बात यह है कि वनप्लस और आईफोन यूजर्स अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर वनप्लस 10प्रो 5जी की खरीद में 10 हजार रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर हासिल कर सकते हैं।
फेस्टिव सीजन का साल भर न सिर्फ ग्राहक बल्कि कंपनियां भी इंतजार करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान लोग खरीदारी करती हैं और कंपनियां भी बिक्री बढ़ाने के लिए इस दौरान सेल आयोजित करती हैं। वनप्लस की यहां ऐसी ही कुछ बेहतरीन डील्स के बारे में जानकारी दी जा रही है।
वनप्लस के 10आर प्राइन ब्लू एडीशन मॉडल के लिए अगर एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो 3 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन पे के जरिए 500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं।
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G
आने वाला दौर 5जी का है तो अगर वनप्लस के नॉर्ड सीई2 लाइट 5जी की बात करें तो इस पर 500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन या वनप्लस की साइट पर एक्सिस बैंक से पेमेंट करने पर 1500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
इसकी कीमत 23999 रुपये है। एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट कर इसे पर 1500 रुपये का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट और अमेजन पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
वनप्लस 10प्रो का 8GG + 128GB मॉडल 61,999 रुपये और 128GB + 256GB मॉडल 66,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस में मिल रहा है। कंपनी की साइट, स्टोर ऐप, स्टोर्स और ऑफलाइन पार्टनर्स के यहां एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 6 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। अमेजन पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए भी यह छूट हासिल कर सकते हैं।
इस मॉडल पर चार हजार रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि इसके लिए कंपनी की साइट या ऑफलाइन स्टोर्स पर एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। अगर एक्सिस बैंक का कार्ड नहीं है तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए भी 4 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।