Get App

Onion Price Hike: त्योहारी सीजन में अब नहीं बढ़ेंगे प्याज के दाम, बफर स्टॉक जारी करने वाली है सरकार

Onion Price Hike: कम आपूर्ति के कारण प्याज की कीमत इस माह के अंत में खुदरा बाजार में बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई थी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अगले महीने यह लगभग 60-70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। हालांकि, अक्टूबर से खरीफ की आवक शुरू होने पर प्याज की आपूर्ति बेहतर होगी, जिससे कीमतों में नरमी आने की उम्मीद है

Akhileshअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 4:04 PM
Onion Price Hike: त्योहारी सीजन में अब नहीं बढ़ेंगे प्याज के दाम, बफर स्टॉक जारी करने वाली है सरकार
Onion Price Hike: सरकार अपने बफर स्टॉक से 3 लाख मीट्रिक टन प्याज खुले बाजार में जारी करेगी

Onion Price Hike: देश के कुछ हिस्सों में प्याज की बढ़ती कीमतों पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रमुख सब्जी की कीमत कंट्रोल में रहे इसके लिए सरकार अपने बफर स्टॉक (Buffer Stock) से 3 लाख मीट्रिक टन प्याज (Onion Prices in delhi) खुले बाजार में जारी करेगी। केंद्र ने प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए ये फैसला लिया है। नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) के जरिए ये प्याज बाजार में लाया जाएगा। सरकार ने 2.51 लाख टन प्याज बफर स्टॉक के तौर पर रखी है। पिछले चार वर्षों में प्याज का बफर स्टॉक तीन गुना हो गया है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, 10 अगस्त को उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने NAFED और NCCF के मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर एक अहम बैठक की थी। इस दौरान बफर स्टॉक से प्याज बेचे जाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। ई-ऑक्शन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी प्याज बेचने के विकल्प पर सरकार विचार कर रही है।

बैठक के बाद जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाजार डिस्पोजल के अलावा राज्यों को उनके उपभोक्ता सहकारी समितियों और निगमों के खुदरा दुकानों के माध्यम से भी बिक्री के लिए रियायती दरों पर पेशकश करने का भी निर्णय लिया गया।

बयान में कहा गया है कि उपभोक्ताओं को सस्ती कीमतों पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए प्याज बेचने की मात्रा और गति को प्याज की कीमतों और उपलब्धता का ख्याल रखा जाएगा। खुदरा बाजार में प्याज बेचने के अलावा केंद्र सरकार राज्यों को भी सस्ती कीमतों पर प्याज उपलब्ध कराएगी, जिससे वे कंज्यूमर कॉपरेटिव और कॉरपोरेशन के रिटेल स्टोर्स के जरिए प्याज बेच सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें