Get App

PAN Card Apply: ऑनलाइन पैन कार्ड कैसे बनवाएं? फॉलो करें ये स्टेप

PAN Card Apply करने के लिए आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां जाने के बाद आप आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के कुछ हफ्ते के भीतर पैन कार्ड रजिस्टर्ड पते पर पहुंचा दिया जाता है। पैन कार्ड की अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001801961 पर कॉल कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 2:39 PM
PAN Card Apply: ऑनलाइन पैन कार्ड कैसे बनवाएं? फॉलो करें ये स्टेप
ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने के लिए NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा

PAN Card Apply: मौजूदा समय में पैन कार्ड बहुत ही जरुरी डॉक्यमेंट्स में से एक है। इसकी कई जगह जरूरत पड़ती है। कोई भी वित्तीय लेन देन, बैंक अकाउंट हो वहां पर पैन कार्ड लिंक करना काफी जरुरी हो जाता है। अगर किसी भी शख्स का पैन कार्ड नहीं है, तो इसके बिना कई सारे काम अटक जाते हैं। इसे इनमक टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) की ओर से जारी किया जाता है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको ऑनलाइन प्रोसेस बताने जा रहे है। इस तरीके से आप आसानी से PAN Card बनवा सकते हैं।

वैसे भी आज की तारीख में हमारी सरकार टेक्नोलॉजी को लेकर बहुत ही जागरूक है। अब लगभग हर सरकारी काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आप घर बैठे ऑनलाइन पैन कार्ड बनवा सकते हैं।

जानिए कैसे करें अप्लाई

PAN Card Apply करने के लिए आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां आपको नया PAN card बनवाना है या पुराना करेक्शन करना है। इस बात की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही Category भी लिखनी होगी। इसमें आपको लिखना होगा कि ये Individual है या Trust का है। ऑनलाइन अप्लाई करते समय आपको अपनी पूरी निजी जानकारी दर्ज करनी होगी। फॉर्म को सब्मिट करने के बाद सारे डॉक्यूमेंट को इनकम टैक्स विभाग के पास पोस्ट करना होगा। तभी आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद आपके एप्लिकेशन को प्रोसेस किया जाता है। फिर कार्ड को आपके घर के पते पर भेज दिया जाता है। अगर आप कहीं पर फंस गए और ज्यादा जानकारी चाहिए तो इस हेल्पलाइन नंबर (18001801961) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें