Get App

Paytm यूजर्स की अब बनेगी नई यूपीआई आईडी, इन चार बैंकों पर फटाफट शिफ्ट करने का प्रोसेस शुरू

Paytm News: केंद्रीय बैंक RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अनियमितताओं के चलते नए डिपॉजिट्स लेने और क्रेडिट ट्रांजैक्शंस पर रोक लगा दिया। यह फैसला एक बार डेडलाइन बढ़ाने के बाद 15 मार्च से प्रभावी हो चुका है। ऐसे में अब पेटीएम यूपीआई यूजर्स को नए ठिकाने पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए चार बैंकों पर यूजर्स को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 7:50 AM
Paytm यूजर्स की अब बनेगी नई यूपीआई आईडी, इन चार बैंकों पर फटाफट शिफ्ट करने का प्रोसेस शुरू
Paytm News: पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस ने अपने ग्राहकों को बुधवार यानी 17 अप्रैल से पार्टनर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSP) बैंकों एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।

Paytm News: पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस ने अपने ग्राहकों को बुधवार यानी 17 अप्रैल से पार्टनर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSP) बैंकों एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। अभी तक पेटीएम यूपीआई ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) का ही इस्तेमाल कर रहे थे। यह वन97कम्यूनिकेशंस की एसोसिएट कंपनी है जो पीएसपी बैंक के तौर पर काम कर रहा था। हालांकि केंद्रीय बैंक RBI ने जब इस पर कड़े प्रतिबंध लगाए तो वन97कम्यूनिकेशंस को दूसरे पीएसपी बैंकों पर अपने ग्राहकों को शिफ्ट करना पड़ा।

क्या होते हैं PSP Bank?

पीएसपी ऐसे बैंक होते हैं जो यूपीआई ऐप को बैंकिंग चैनल से जोड़ने में मदद करता है। पीएसपी के तौर पर सिर्फ बैंक ही काम कर सकते हैं। चूंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब पीएसपी बैंक के तौर पर काम नहीं कर सकता है तो इसके सभी यूजर्स को दूसरे बैंकों से जोड़ा जा रहा है। सभी पेटीएम यूपीआई यूजर्स के पास एक पॉप-अप नोटिफिकेशन आएगा जिसमें उनसे @ptsbi, @pthdfc, @ptaxis और @ptyes में से किसी एक के साथ नई यूपीआई आईडी तैयार करने के लिए सहमति ली जाएगी।

NPCI से मंजूरी के बाद इंटीग्रेशन में आई तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें