Get App

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को नहीं मिले 2000 रुपये? योगी सरकार ने मदद के लिए किया ये काम

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने किसानों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18001801488 जारी किए हैं। जिन किसानों के अकाउंट में 12वीं किश्त के 2,000 रुपये नहीं आए वो फोन करके मदद मांग सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2022 पर 11:00 AM
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को नहीं मिले 2000 रुपये? योगी सरकार ने मदद के लिए किया ये काम
उत्तर प्रदेश सरकार ने टोल फ्री नंबर और हेल्पडेस्क स्थापित किए हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को दिवाली से पहले तोहफा दे दिया है। केंद्र सरकार 12वीं किश्त के 2,000 रुपये जारी कर चुकी है। फिलहाल अभी भी कई ऐसे किसान हैं। जिनके अकाउंट में 12वीं किश्त के 2,000 रुपये नहीं मिले हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने किसानों की मदद के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा राजकीय कृषि बीज भंडार पर हेल्पडेस्क भी बनाए गए हैं।

टोल फ्री नंबर और हेल्पडेस्क की सुविधा

दिवाली के मौके पर जिन किसानों को अभी तक 2,000 रुपये नहीं मिले हैं। वो काफी परेशान दिख रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कॉल सेंटर स्थापित किए हैं। किसान टोल फ्री नंबर 18001801488 पर फोन करके कई तरह की समस्याओं को समाधान पा सकते हैं। वहीं सरकार ने किसानों से e-KYC भी कराने की अपील की है। अभी तक जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराई है। उनके पैसे अटक गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए सभी ब्लॉक में राजकीय कृषि भंडार पर हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। किसान इन हेल्पडेस्क में जाकर अपने भूलेखों का सत्यापन करा सकते हैं।

Post Office: दिवाली से पहले बच्चों का कराएं रजिस्ट्रेशन, सरकार से मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

यहां भी कर सकते हैं संपर्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें