PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त (13th installment of PM Kisan) का इंतजार अब खत्म हो गया है। 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के अकाउंट में आज 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज दोपहर 3 बजे कर्नाटक में होने वाले एक कार्यक्रम में 13 वीं किश्त की राशि जारी करेंगे। इसमें 16,800 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। यह राशि डीबीटी (DBT) के जरिए किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की ओर से किसानों को होली के पहले तोहफा मिलने वाला है।
