Get App

टमाटर 140, अदरक 320 और अब हरी मिर्च भी 400 के पार...हरी सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा लोगों का बजट

Vegetable Price Rise: बारिश के कारण उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति बाधित होने के कारण दिल्ली-NCR में टमाटर की खुदरा कीमतें 140 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। अकेले दिल्ली-NCR ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी टमाटर की कीमतें आसमान छू गई हैं। सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमत में वृद्धि मौसम की वजह से है। इस समय आमतौर पर कीमतें ऊंची होती हैं। अगले 15 दिन में टमाटर के दाम नीचे आ जाएंगे

Akhileshअपडेटेड Jul 04, 2023 पर 3:44 PM
टमाटर 140, अदरक 320 और अब हरी मिर्च भी 400 के पार...हरी सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा लोगों का बजट
Vegetable Price Rise: देश के अधिकांश हिस्सों में हरी मिर्च की कीमत 300 से 400 रुपये किलो पर पहुंच चुकी है

Vegetable Price Rise: दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में फलों और सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। टमाटर और प्याज की कीमतों में पहले से ही बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं अब अदरक और हरी मिर्च सहित अन्य हरी सब्जियों में भी भारी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। कई शहरों में टमाटर की कीमत 150 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं टमाटर के बाद अब हरी मिर्च की कीमत भी लोगों को रुलाने लगी है। अदरक और हरी मिर्च की कीमत 350 से 400 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चेन्नई में हरी मिर्च 100 रुपये, तो कोलकाता में 350-400 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, अदरक भी 320 से लेकर 350 रुपये किलो बिक रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, फूलगोभी 80 रुपये बिक रहा है। जबकि भिंडी की कीमत अब 50-60 रुपये तक पहुंच गई है। सब्जियों की महंगाई से अब हर घर का बजट गड़बड़ा गया है। हरी सब्जियों की आसमान छूती कीमत से न केवल गृहणियां, बल्कि रेस्तरां और होटल वाले भी महंगाई की मार महसूस कर रहे हैं।

हरी मिर्च हुई 'लाल'

जो टमाटर एक महीने पहले 10-15 रुपये किलो बिक रहा था वह अब 140 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। टमाटर के अलावा हरी मिर्च के दाम ने भी लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। कई राज्यों की मंडी में मिर्च के दाम 400 रुपये के पार जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में कीमत और बढ़ने की उम्मीद है। चेन्नई में हरी मिर्च की कीमत 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है, तो वहीं कोलकाता में इसका दाम 400 रुपये किलो मिल रहा है। वहीं मंहगाई की वजह से लोग दाल में तड़का लगाना छोड़ दिए हैं, क्योंकि जीरा 560 किलो हो गया है। वहीं, लाल मिर्च भी 250 पहुंच गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें