Tomato Price Hike: टमाटर की कीमतें बढ़ने के बाद लगभग एक महीने से केंद्र सरकार नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) के माध्यम से दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में रियायती दरों पर टमाटर बेच रही है। शुरुआत में इसने 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचा और अब इन राज्यों में यह टमाटर की बिक्री 70 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, NCCF ने शनिवार 12 अगस्त को केवल एक दिन के भीतर दिल्ली में 36.5 टन टमाटर की बिक्री की है। पूरे वीकेंड में NCCF ने करीब 60 टन टमाटर की बिक्री का लक्ष्य रखा है। इसमें 10 टन टमाटर नेपाल से आयात किए गए हैं।
