अगर आप गाय-भैंस पालते हैं तो अब लाइसेंस लेना होगा। पहले शहरों में गाय भैंस पालने पर पाबंदी नहीं थी। लेकिन 2017 में सरकार ने इसे लेकर कुछ नियम बनाएं हैं। जिसके बाद सरकार इनमें बदलाव करती आ रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में गाय-भैंस पालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी हो जाएगा। इस बारे में नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए दो या उससे अधिक गाय-भैंस रखने वाले सभी लोगों को नगर निगम से लाइसेंस लेना होगा। गाय के लिए 500 रुपये और भैंस के लिए 1000 रुपये लाइसेंस शुल्क जमा करना होगा। हर साल इसका रिन्यू कराना होगा।