Get App

क्रिप्टो SIP का बढ़ रहा चलन, क्या स्टॉक्स या म्यूचुअल फंड्स SIP की तरह होता है फायदा?

Crypto SIP: भारत में क्रिप्टो SIP की शुरुआत 2022 से हुई और अब यह तरीका काफी लोकप्रिय हो रहा है। एक्सपर्ट से जानिए कि क्रिप्टो SIP क्या है और यह कैसे काम करती है।

Suneel Kumarअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 8:05 PM
क्रिप्टो SIP का बढ़ रहा चलन, क्या स्टॉक्स या म्यूचुअल फंड्स SIP की तरह होता है फायदा?
भारत में क्रिप्टो SIP की शुरुआत 2022 में हुई थी और अब यह काफी लोकप्रिय हो गया है।

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक आसान और अनुशासित तरीका है। इसमें निवेशक नियमित अंतराल पर एक तय रकम क्रिप्टो में डालते हैं, जैसे कि स्टॉक्स या म्यूचुअल फंड्स में SIP होता है।

CoinDCX के को-फाउंडर सुमित गुप्ता के मुताबिक, क्रिप्टो SIP में आप एक्सचेंज के जरिए चुनी हुई क्रिप्टोकरेंसी की ऑटोमैटिक खरीद सेट कर सकते हैं। आप तय करते हैं कि कितनी रकम और कितनी बार निवेश करना है। जैसे कि डेली, वीकली, मंथली या तीन महीने में एक बार। आपका पैसा उसी हिसाब से निवेश में चला जाता है।

क्रिप्टो SIP के फायदे़

सुमित गुप्ता के मुताबिक, क्रिप्टोकरेंसी में SIP करने के कई फायदे़ हैं। इसके जरिए आप क्रिप्टो मार्केट के उतार-चढ़ाव से कुछ हद तक बच सकते हैं। साथ ही, आपको लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन में मदद मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें