दिल्ली की महिलाओं के लिए एक शानदार सौगात आई है। महिला समृद्धि योजना के तहत अब जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद मिलेगी। ये योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड धारक हैं और आर्थिक रूप से कमजोर तबके से आती हैं। हालांकि, ये सुविधा सभी महिलाओं को नहीं मिलेगी, बल्कि केवल उन्हीं को मिलेगी जो सरकार के तय नियमों के तहत पात्र होंगी। दिल्ली सरकार का ये कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए उठाया गया है।
