Education Loan Interest Rate: भारत और विदेश में हायर एजुकेशन के लिए नया अकाडमिक ईयर जून और अगस्त के बीच शुरू होगा। अगर आप भी अपने बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इन बैंकों को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं। Bankbazaar.com के डेटा के मुताबिक ये टॉप 10 बैंक सस्ता एजुकेशन लोन ऑफर कर रहे हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि 20 लाख रुपये के 7 साल के लोन पर आपको कितना ब्याज लगेगा और आपकी कितनी EMI बनेगी।
