Get App

इनकम का बड़ा हिस्सा EMI पर खर्च कर रहे हैं तो आप बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं

आज कई परिवार मॉडर्न लाइफस्टाइल पर इनकम का बड़ा हिस्सा खर्च कर रहे हैं। इसका सीधा असर उनकी सेविंग्स और इनवेस्टमेंट पर पड़ रहा है। अच्छी इनकम के बावजूद पर्याप्त सेविंग्स और इनवेस्टमेंट नहीं करना भविष्य में खतरनाक साबित हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2025 पर 5:45 PM
इनकम का बड़ा हिस्सा EMI पर खर्च कर रहे हैं तो आप बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं
इमर्जेंसी फंड बनाना, सिप के जरिए हर महीने इनवेस्ट करना और खर्च को नियंत्रण में रखना आपको भविष्य में मुश्किलों से लड़ने की ताकत देता है।

डमॉडर्न लाइफस्टाइल में बढ़ती दिलचस्पी भविष्य में बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इस बारे में एंफी-रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर भूपेंद्र पोपतानी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें उन्होंने मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से बढ़ते आर्थिक दबाव के बारे में आगाह किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 30 साल के अपने एक क्लाइंट के बारे में बताया है।

महंगी कार, इलेक्ट्रॉनिक्स पर ज्यादा पैसे खर्च कर रहे लोग

पोपतानी ने बताया कि उनके क्लाइंट की मंथली सैलरी 1.7 लाख रुपये है। इतनी सैलरी कम लोगों की होती है। क्लाइंट की कुछ समय पहले शादी हुई थी। उसके पास नई कार, आईफोन और अच्छी सजावट वाला घर है। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को उसकी जिंदगी आलीशान लगती है। समाज में उसकी अच्छी इज्जत है। लेकिन, क्लाइंट के अपनी वित्तीय सेहत के बारे में बताने पर पोपतानी चौंक गए।

मॉडर्न लाइफस्टाइल के पीछ भागने से सेविंग की हो रही अनदेखी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें