EPFO: ईपीएफओ पासबुक एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसके जरिये कर्मचारी अपने पीएफ का बैलेंस जान सकते हैं। ये आपको आपके कर्मचारी भविष्य निधि (Employee Provident Fund - EPF) खाते के बैलेंस की जानकारी देता है। पीएफ खाते में आपके और आपके नियोक्ता के जमा किये पैसे के साथ ब्याज की भी जानकारी होती है। सरकार ईपीएफ खाते पर ब्याज देती है। इसमें आपके निकाले गए पैसे की भी जानकारी होती है। पासबुक आपके ईपीएफ खाते को ट्रैक करने और बैलेंस बताने के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इससे यह पता चलता है कि आपका योगदान सही तरीके से हो रहा है या नहीं।
