EPF Benefits: प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग हर महीने अपनी सैलरी का एक हिस्सा ईपीएफ अकाउंट में कंट्रिब्यूट करते हैं। एंप्लॉयर भी एंप्लॉयी के ईपीएफ अकाउंट में उतना ही पैसा कंट्रिब्यूट करता है। इससे लंबे पीरियड में बड़ा फंड तैयार होता है। इस पैसे को रिटायरमेंट के बाद एंप्लॉयी को दे दिया जाता है। ईपीएफ में जमा पैसा न सिर्फ रिटायरमेंट के बाद आपके काम आता है बल्कि यह उससे पहले भी आपकी कई तरह से मदद करता है।
