कर्मचारी जल्द ही अपने EPF (एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड) का पैसा UPI और ATM के जरिए निकाल सकेंगे।IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस साल मई के अंत तक या जून 2025 की शुरुआत में यह सुविधा दे सकता है। ऐसा होने पर कर्मचारियों को अपनी PF बचत को एक्सेस करने के लिए लंबी प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। इस पहल को श्रम और रोजगार मंत्रालय के सपोर्ट से लागू किया जा रहा है और इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मंजूरी मिल गई है।
