EPFO UAN Activation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने करोड़ों पीएफ खाताधारकों को एक बहुत बड़ी राहत दी है। अक्सर देखा गया है कि जब कर्मचारी अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट करने जाते हैं, तो उनके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आता या फिर फिंगरप्रिंट मैच नहीं होता। इस बड़ी समस्या को खत्म करने के लिए EPFO ने उमंग ऐप पर एक बेहद आसान तकनीक 'फेस ऑथेंटिकेशन' की शुरुआत की है।
