Equitas Bank: इस बैंक के सेविंग अकाउंट कस्टमर्स के लिए खुशखबरी, जानें नई ब्याज दरें

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने सेविंग अकाउंट ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा की है। बैंक ने बताया कि यह नई ब्याज दरें 10 जनवरी, 2025 से लागू की जाएंगी। आइए जानते हैं बैंक के नए ब्याज दर के बारें में

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 12:22 PM
Story continues below Advertisement
Equitas Bank: इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों के सेविंग अकाउंट कस्टमर्स के लिए बैंक ने अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का एलान किया है

हम अक्सर अपनी जमा-पूंजी को बैंक के सेविंग अकाउंट में रखते हैं, जिस पर बैंक हमें ब्याज भी देता है। इस तरह हमारी सेविंग्स भी सुरक्षित होती हैं और साथ ही उस पर हमें प्रॉफिट भी मिलता रहता है। सेविंग अकाउंट पर बैंक साधारण ब्याज प्रदान करता है। हर बैंक का इंटरेस्ट रेट अगल-अलग होता है, यह जमा होने वाली पैसे पर भी निर्भर करता है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सेविंग अकाउंट वाले ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है।

बैंक ने सेविंग अकाउंट कस्टमर्स के लिए अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का एलान किया है। इसके साथ यह भी कहा कि यह बढ़ोतरी 10 जनवरी, 2025 से लागू की जाएगी।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने क्या कहा


इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने NSE को दी जानकारी में बताया, "भारत के प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने अपने सेविंग अकाउंट ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में संशोधन किया है। यह नई ब्याज दरें 10 जनवरी, 2025 से लागू की जाएंगी।"

बैंक ने कितनी बढ़ाई है ब्याज दरें

बैंक ने बताया कि, 1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 3.00% की ब्याज दर पहले जैसी ही रहेगी। वहीं, 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच के बैलेंस वालें ग्राहकों को विस्तारित स्लैब 5.00% की ब्याज दर मिलेगी। इसके अलावा, 10 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक के बैलेंस पर नए स्लैब के तहत 7% ब्याज दर लागू की जाएगी। 25 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर एक नया स्लैब 7.25% की ब्याज दर प्रदान करेगा, जबकि 1 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये तक के शेष बैलेंस पर 7.50% ब्याज मिलेगा।

इसके साथ ही बैंक ने यह भी कहा कि 25 करोड़ रुपये से अधिक बैलेंस पर मौजूदा 7.80% ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के गुरुवार के शेयर की बात करें तो बैंक का शेयर 2.16 फीसदी की तेजी के साथ 69.08 रुपये पर जाकर बंद हुआ है।

ये पेंशनर्स किसी भी बैंक से ले सकते हैं पेंशन, जानें कैसे काम करेगा CPPS सिस्टम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।