एस्टेट प्लानिंग (Estate Planning) मुश्किल काम है। सीनियर सिटीजंस के लिए यह और मुश्किल हो जाता है। एस्टेट प्लान का डॉक्युमेंट स्पष्ट होने पर परिवार में विवाद की संभावना नहीं रह जाती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच शांति और स्नेह बना रहता है। यह देखने में आया है कि कुछ गलतियों की वजह से एस्टेट प्लानिंग में दिक्कत आती है। मनीकंट्रोल ने एस्टेट प्लानिंग में सीनियर सिटीजंस की तरफ से होने वाली आम गलतियों की पहचान की है। अगर आप एस्टेट प्लानिंग करना चाहते हैं तो आपको इन गलतियों से दूर रहना होगा। इससे आगे दिक्कत नहीं आएगी।
