Festive Season loan: फेस्टिव सीजन आते ही जेब पर दबाव बढ़ जाता है। इस दौरान फ्रीज, एसी से लेकर वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों पर काफी छूट मिलती है। कई लोग गाड़ी या नया घर खरीदने का भी प्लान बनाते हैं। इसके चलते त्योहारों में खर्च अचानक बढ़ जाते हैं और कैश की जरूरत पड़ती है।