Get App

आईडीबीआई बैंक ने नवरात्रि से पहले ग्राहकों को दी खुशखबरी, रिवाइज किया FD पर ब्याज

Fixed Deposit: आम लोगों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का सबसे सेफ ऑप्शन रहा है। अब IDBI बैंक ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बैंक ने 19 सितंबर 2025 से FD पर ब्याज दरों में रिवीजन किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2025 पर 3:13 PM
आईडीबीआई बैंक ने नवरात्रि से पहले ग्राहकों को दी खुशखबरी, रिवाइज किया FD पर ब्याज
अब IDBI बैंक ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है।

Fixed Deposit: आम लोगों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का सबसे सेफ ऑप्शन रहा है। अब IDBI बैंक ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बैंक ने 19 सितंबर 2025 से FD पर ब्याज दरों में रिवीजन किया है। साथ ही अपनी फेमस उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। इस बदलाव से आम निवेशकों, सीनियर सिटीजन्स और सुपर सीनियर्स सभी को फायदा होगा।

नए FD रेट्स

बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल टर्म डिपॉजिट पर लागू होंगी। आम ग्राहकों को अब 3% से 6.55% तक का ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन्स को 3.50% से 7.05% तक का ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा 6.55% का ब्याज आम ग्राहकों को 1 से 3 साल के पीरियड पर मिलेगा। जबकि, सीनियर्स को इसी पीरियड के लिए 7.05% ब्याज मिलेगा।

एफडी रेट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें