इस बार इंडिया में अक्षय तृतीया के दौरान सोने की डिमांड अपेक्षाकृत काफी कम रही। इंडिया दुनिया में गोल्ड का दूसरा सबसे बड़ कंज्यूमर है। अभी गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड हाई लेवल पर हैं। इससे लोग सोना खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ज्वैलर्स भी ग्राहकों को ज्यादा डिस्काउंट ऑफर नहीं कर रहे हैं। इसका असर सोने में खरीदारी पर पड़ा है। इंडिया में दो मौकों पर सोने की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है। पहला है धनतेरस और दूसरा है अक्षय तृतीया। 10 मई को अक्षय तृतीया था।
