Adhik Maas Ke Niyam: ज्येष्ठ अधिक माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और आध्यात्मिक महीना माना जाता है। इसे पुरुषोत्तम मास या मलमास के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू कैलेंडर में हर तीन साल में जुड़ने अतिरिक्त मास के स्वामी स्वयं सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु हैं। हिंदू धर्म में एक इस पूरे महीने में शारीरिक और मानसिक शुद्धि के लिए सात्विक जीवनशैली और खान-पान के नियमों का पालन किया जाता है।
