Get App

Gold Vs Silver: धनतेरस पर कौन सा मेटल खरीदें? इन फैक्टर्स के बेसिस पर करें तय

सोना और चांदी दोनों ही मेटल रिटर्न के लि​हाज से अच्छे हैं और दोनों की ही अहमियत बेहद ज्यादा है। दोनों ही बाजार में आसानी से उपलब्ध रहते हैं और जब चाहें खरीद या बेच सकते हैं। वर्तमान में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 80000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 98000 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच चुकी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 26, 2024 पर 12:27 PM
Gold Vs Silver: धनतेरस पर कौन सा मेटल खरीदें? इन फैक्टर्स के बेसिस पर करें तय
सोना और चांदी, इन दोनों मेटल की अहमियत केवल गहनों या सिक्कों भर तक सीमित नहीं है।

Dhanteras 2024: धनतेरस नजदीक है और इसके साथ ही शुरू हो जाएगा दिवाली का त्योहार। भारत में धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इन दोनों कीमती धातुओं की भारतीयों के दिलों में एक खास जगह है। सोने के बिना श्रृंगार कहीं न कहीं अधूरा लगता है, तो वहीं खास मौकों पर देने के लिए चांदी का सिक्का काफी पुराना लेकिन अभी भी पॉपुलर विकल्प है। हालांकि इन दोनों मेटल की अहमियत केवल गहनों या सिक्कों भर तक सीमित नहीं है।

सबसे पहले बात करें सोने की तो यह भारतीयों के बीच एक लंबे वक्त से समृद्धि और प्रतिष्ठा का प्रतीक बना हुआ है। पारंपरिक रूप से इसका इस्तेमाल कई फॉर्म्स में किया जाता है, जैसे कि गहने, सिक्के, कलाकृति आदि। इसके अलावा सोना निवेश का एक अच्छा विकल्प है। अक्सर दबाव वाले, अनिश्चितता से भरे माहौल में सोना ज्यादा सुरक्षित निवेश विकल्प लगने लगता है। और चूंकि सोने की कीमत लगातार उछलती ही जा रही है तो यह कहना गलत नहीं है कि इसमें रिटर्न भी अच्छा है। पिछले एक साल में सोने से रिटर्न 28 प्रतिशत से ज्यादा रहा है।

सोना बाजार में आसानी से उपलब्ध रहता है। इसे जब चाहें खरीद या बेच सकते हैं। फिजिकल फॉर्म में निवेश न करना हो तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, गोल्ड ETF, डिजिटल गोल्ड जैसे वित्तीय साधनों के जरिए इसमें निवेश किया जा सकता है।

कई इंडस्ट्रीज में भी होता है सोने का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें