Gold Trend: भारत में सोने की कीमत (Gold Price) अप्रैल 2025 में 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 30% की जबरदस्त बढ़त है, जब सोना ₹77,000 के आसपास था। इस उछाल ने न सिर्फ सोने की 'सेफ हेवन' यानी सुरक्षित निवेश वाली पुरानी पहचान मजबूत हुई, बल्कि हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) और मिड-रेंज (Mass Affluent) निवेशकों को अपनी पोर्टफोलियो स्ट्रैटेजी पर दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया।
