Get App

Gold Price Forecast: अगले साल सोना सस्ता होगा या महंगा? इस रिपोर्ट से मिल गया जवाब

Gold Price Forecast: सोना अगले साल कितना महंगा हो सकता है? ICICI Bank की नई रिपोर्ट में 2027 के लिए बड़ा अनुमान दिया गया है। हालांकि ऊंची कीमतों के बीच मांग कमजोर पड़ रही है। जानिए किन वजहों से सोने में तेजी जारी रह सकती है या गिरावट आ सकती है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 26, 2026 पर 7:22 PM
Gold Price Forecast: अगले साल सोना सस्ता होगा या महंगा? इस रिपोर्ट से मिल गया जवाब
घरेलू बाजार में सोना इस साल अब तक करीब 20% महंगा हो चुका है।

Gold Price Forecast: घरेलू बाजार में सोने की कीमतें आने वाले समय में ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं। ICICI Bank Global Markets की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2026 के बाकी महीनों में सोना 1.50 लाख रुपये से 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर सकता है। वहीं 2027 में इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये से 1.90 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

रिपोर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में जारी तेजी और रुपये की लगातार कमजोरी घरेलू बाजार में सोने को सहारा दे सकती है।

इस साल अब तक 20% चढ़ चुका है सोना

रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू बाजार में सोना इस साल अब तक करीब 20% महंगा हो चुका है। इसके पीछे कई वजहें हैं। रुपये में अब तक लगभग 7% की कमजोरी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ी हैं। इसके अलावा हाल में बढ़ाई गई कस्टम ड्यूटी का असर भी सीधे घरेलू कीमतों पर पड़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें