Get App

Gold Price: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, ये 5 कारण बने कीमतों में तूफानी तेजी की वजह

Gold Price: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। भारत में दाम 1,09,511 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3,698 डॉलर प्रति औंस हो गया। जानिए किन 5 वजहों से कीमतों में आया तेज उछाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 16, 2025 पर 5:49 PM
Gold Price: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, ये 5 कारण बने कीमतों में तूफानी तेजी की वजह
सोने की कीमतों में रैली को करेंसी और बॉन्ड मार्केट्स से भी सपोर्ट मिल रहा है।

Gold Price: सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,698 डॉलर प्रति औंस तक चला गया है। वहीं, भारत में यह 1,09,511 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तेजी के पीछे घरेलू और वैश्विक, दोनों तरह के कई कारण हैं।

कमजोर रुपया और त्योहारों की डिमांड

भारत में सोने की कीमतें और तेजी से बढ़ी हैं क्योंकि रुपये की गिरावट ने आयात लागत को महंगा कर दिया है। इसके अलावा, त्योहार और शादी का सीजन शुरू हो रहा है, जिसकी वजह से डिमांड भी बढ़ी है।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स के सीईओ मोहित कंबोज का कहना है, 'निवेशक सोने को एक सुरक्षित हेज मान रहे हैं। हालांकि, जब सोना 1.10 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर जाता है, तो त्योहार और शादियों की वजह से मुनाफावसूली की संभावना भी बढ़ जाती है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें