Gold Price Today: ज्वैलरी विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 950 रुपये की गिरावट के साथ 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना का भाव भी 1,650 रुपये लुढ़ककर 70,700 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। शनिवार को यह 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
