Gold Price Today: इंदौर में सस्ता हुआ सोना लेकिन दिल्ली में नहीं घटे दाम, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। आज दिल्ली में सोने के भाव में बदलाव नहीं आया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 7:36 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। आज दिल्ली में सोने के भाव में बदलाव नहीं आया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। हालांकि, इंदौर में आज गोल्ड सस्ता हुआ है। लगातार 9 दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, स्थानीय बाजारों में सोमवार को चांदी में तीन दिन की जारी तेजी का सिलसिला थम गया और यह 2,000 रुपये लुढ़ककर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले बंद भाव में चांदी 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 42 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 74,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 586 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत टूटकर 90,812 रुपये प्रति किलोग्राम रही। कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ाया, लेकिन साथ ही इसके परिमाण के बारे में बहस भी शुरू हो गई।

पिछले हफ्ते सोना 2,708.70 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में और अधिक आक्रामक कटौती की उम्मीदें बढ़ गई थीं। चैनवाला ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष ने सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने में निवेश बढ़ रहा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.30 प्रतिशत गिरकर 31.72 डॉलर प्रति औंस पर रही।


इंदौर में सोना, चांदी के भाव में कमी

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोना 50 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई।

कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस तरह रहे:

सोना 77400 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 90500 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 950 रुपये प्रति 10 ग्राम।

मोदी सरकार ने नवरात्रि से पहले आम लोगों को किया निराश! नहीं बढ़ाया आपकी सेविंग पर ब्याज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।