Get App

Gold Rate Today: महासप्तमी के दिन सोना हुआ महंगा, जानिये सोमवार 29 सितंबर का रेट

Gold Rate In India: नवरात्रि में सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है। 29 सिंतबर 2025 को सोना बीते हफ्ते में की तुलना में 500 रुपये तक महंगा हुआ है। देश में सोने की बढ़ती मांग और इंटरनेशनल कारणों सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2025 पर 12:37 PM
Gold Rate Today: महासप्तमी के दिन सोना हुआ महंगा, जानिये सोमवार 29 सितंबर का रेट
Gold Rate Today: नवरात्रि में सोना लगातार महंगा हो रहा है।

Gold Rate In India: नवरात्रि में सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है। 29 सिंतबर 2025 को सोना बीते हफ्ते में की तुलना में 500 रुपये तक महंगा हुआ है। देश में सोने की बढ़ती मांग और इंटरनेशनल कारणों सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है। नवरात्रि के समय देश में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,15,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत 1,48,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी का भाव जल्द 1,50,000 रुपये के स्तर पर पहुंचने के लिए तैयार है। जानें आज 29 सितंबर को क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

इन दिनों सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और यह अपने ऊंचे स्तर के आसपास पहुंच गया है। इसकी बड़ी वजह घरेलू नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय हालात हैं। दुनिया की आर्थिक स्थिति, डॉलर की कीमत में बदलाव और सुरक्षित निवेश की चाहत ने सोना-चांदी महंगा कर दिया है। जानकारों का कहना है कि अभी चांदी की कीमतों में बढ़त बनी रह सकती है, जबकि सोने में आने वाले समय में थोड़ी गिरावट और बढ़ोतरी दोनों देखने को मिल सकती हैं

दिल्ली में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,15,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,05,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें